छोटी सोच गरीबी सिर्फ पैसों की नहीं, सोच की भी होती है। कुछ आदतें इंसान को आगे बढ़ने से रोक देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 9 आदतें जो आपकी गरीब सोच को दिखाती हैं।
हमेशा कमी पर ध्यान देना अगर आप हर बात में ये सोचते हैं कि “मेरे पास ये नहीं है”, तो ये गरीब सोच की निशानी है।
दूसरों की सफलता से जलना जब कोई और आगे बढ़ता है और आपको बुरा लगता है, तो ये नकारात्मक सोच है। समझदार लोग दूसरों से सीखते हैं, जलते नहीं।
समय की कीमत न समझना जो लोग वक्त को बेकार चीज़ समझते हैं और यूं ही गंवा देते हैं, वे आगे नहीं बढ़ पाते। समय ही सबसे बड़ी पूंजी है।
हर चीज़ मुफ्त में पाना चाहना हमेशा फ्री में चीजें ढूंढना या मेहनत से बचना गरीब सोच दिखाता है।
जिम्मेदारी से भागना अगर आप हर गलती या समस्या के लिए दूसरों को दोष देते हैं, तो आप खुद को कभी सुधार नहीं पाएंगे। जिम्मेदारी लेना ही विकास की शुरुआत है।
डर के फैसले लेना जो लोग डर या शक के कारण बड़े फैसले नहीं लेते, वे मौके खो देते हैं। सोच बड़ी होगी तो काम भी बड़ा होगा।
दूसरों पर निर्भर रहना अगर आप हर चीज़ के लिए किसी और पर निर्भर रहते हैं, तो आत्मनिर्भर बनना मुश्किल है। सफल लोग खुद पर भरोसा करते हैं।
सीखने की इच्छा न रखना जो सोचते हैं कि अब उन्हें सब पता है, वे आगे नहीं बढ़ पाते। नई चीज़ें सीखते रहना अमीर सोच की पहचान है।